सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर : लोरपुर ताजन में गत दिनों हुई नाज़िया परवीन की हत्या के बाद नगर के लोरपुर ताजन के मोहल्ला हुसैनाबाद में मोमिनीन लोरपुर की तरफ से कौसर अली की पुत्री नाज़िया परवीन के इसाले सवाब की मजलिस ए अजा का आयोजन शुक्रवार को इमाम बारगाहे अबुतालिब हुसैनाबाद में किया गया। मजलिस का संचालन इम्तियाज़ हुसैन ने किया वही पेशखानी नइय्यर हुसैन खां व जौहर अली ने किया शाहगंज नरवारी आए हुए मशहूर सोज़ख्वान सैय्यद शबीहुल हसन (शब्बू) ने अहलेबैत की शान मरसिया पेश किया इस अवसर मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना सैय्यद मोहम्मद असगर शारिब सिझौली ने कहा कि हजरत फातिमा जहरा संसार में एक आदर्श पत्नी के रूप में प्रसिद्ध है उनके पति हजरत अली ने विवाह उपरांत का अधिकांश जीवन रणभूमि या इस्लाम प्रचार में व्यतीत किया उन्होंने कभी भी हज़रत अली से किसी भी वस्तु की फरमाइश नहीं कि वह घर के सब कार्यों को स्वयं करती थी फातिमा ज़हरा अपने हाथों से चक्की चलाकर जौ पीसती तथा रोटियां बनाती थी वह पूर्ण रुप से समस्त कार्यों में अपने पति का सहयोग करती थी मोहम्मद साहब के स्वर्गवास के बाद जो भी विपत्तियां उनके पति पर पड़ी उन्होंने उन विपत्तियों में हज़रत अली अलैहिस्सलाम के सहयोग में मुख्य भूमिका निभाई फातिमा ज़हरा ने एक आदर्श माता की भूमिका निभाई नौ वर्ष की आयु तक हजरत फातिमा अपने पिता के घर पर रही जब तक उनकी माता हजरत खदीजा जीवित रही अपनी माता के स्वर्गवास के बाद उन्होंने अपने पिता की इस प्रकार सेवा की पैगंबर आपको उम्र में अबीहा कहने लगे! मजलिस में प्रमुख रूप से मौलाना अकबर हुसैन खां,मौलाना इंतजार मेहंदी फैज़ी,इमरान रज़ा रिजवी,टोनू नसीम,सोनू ,मोनू ,कैफी,बब्बी शिबू रिज़वी,सैय्यद जमील अब्बास, मोहम्मद इस्लाम खां समेत अन्य मौजूद रहे!

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now