सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर: विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व किसान यूनियनों द्वारा शनिवार को प्रदर्शन कर नई कृषि बिल को वापस लेने की मांग की गई। किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष विनय वर्मा ने अपने गाँव सलीमपुर में उपजिलाधिकारी व सीओ को ज्ञापन सौंपा। किसान नेता लल्लू वर्मा ने भी ज्ञापन सौंप कर कृषि बिल वापस लेने को मांग किया। बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। भीम आर्मी की राजनीतिक पार्टी आज़ाद कसमज पार्टी के जलालपुर विधान सभा अध्यक्ष निजामुद्दीन शेख ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रशासन ने सभी नेताओं को नज़र बन्द करने का पूरा प्रयास किया।
तहसील टांडा के स्थानीय चौराहे पुन्थर में किसानों व मजदूरों के समर्थन में पूर्व नियोजित राष्ट्रव्यापी रैली, प्रदर्शन व चक्काजाम जनआंदोलन कार्यक्रम के तहत बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा ,भारतीय युवा मोर्चा, बहुजन मुक्ति पार्टी ,राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता एक साथ पुन्थर चौराहे पर पहुंच गए। जिससे पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे इस चक्का जाम का समर्थन देने पहुचे भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव बुद्ध प्रिय पासवान ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की आवाज दबाने व कुचलने का काम कर रही है। केंद्र की भाजपा सरकार किसानों पर काला कानून जारी कर रही है जिसके विरोध में किसानों का जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आंदोलन कर रहे किसानों पर सरकार के इशारे पर मुकदमा दर्ज किए जा रहे हैं ।कृषि विधेयक कानून 2020 वापस लिए जाने की मांग को लेकर संपूर्ण भारत में बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन जारी है ।इसी दौरान राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर आत्माराम यादव ने कहा कि पिछले 73 दिनों से किसान पूरे देश में धरना एवं प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके विरोध में किसानों पर उत्पीड़न की कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा मुकदमा दर्ज कर और गिरफ्तारी के रूप में की गई है। किसानों की प्रमुख मांग है किसानो पर लगे मुकदमे रद्द किए जाएं और तीनों काले कृषि कानून वापस लिए जाएं ।टांडा कोतवाली क्षेत्र के पुन्थर में एनएच 233 पर बहुजन क्रांति मोर्चा के नेतृत्व में किसान आंदोलन में इकट्ठा होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए राष्ट्रीय राज्य मार्ग को जाम करने का असफल प्रयास किया गया। बताते चलें कि भीड़ ज्यादा इकट्ठा होने से पहले ही थानाध्यक्ष हंसवर प्रदीप सिंह ने उप निरीक्षक राम उग्रह कुशवाहा, हेड कांस्टेबल मुबस्सिर खान ,हेड कांस्टेबल अलीशेर खान, कांस्टेबल गोविंद कनौजिया व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच कर भीड़ को वहां से हटा दिया। वहां पर इकट्ठा होने वाले लोगों में भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव बुद्ध प्रिय पासवान, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के डॉक्टर आत्माराम यादव ,राष्ट्रीय किसान मोर्चा के देवराज वर्मा ,भारतीय मुक्ति मोर्चा के विजय बहादुर, बहुजन मुक्ति पार्टी के मान तिलक नागवंशी ,भारतीय विद्यार्थी मोर्चा से योगेंद्र कुमार , सुग्रीव कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now