सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर) जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने भारी प्रशासनिक बल के साथ बुधवार को किछौछा दरगाह का निरीक्षण किया तथा शासन द्वारा प्रस्तावित यात्रियों के शेड निर्माण का भी निरीक्षण किया। यात्री शेड व वक्फ भूमि कब्रिस्तान की पैमाइश करने का निर्देश उपजिलाधिकारी टाण्डा को दिया और आसपास अवैध अतिक्रमण कारियों पर शिकंजा कस जल्द से जल्द भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का सख्त निर्देश दिया।
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा तहसील टांडा के अंतर्गत किछौछा दरगाह में शासन द्वारा प्रस्तावित यात्री शेड निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा यात्री शेड निर्माण के लिए उपलब्ध भूमि व आसपास बने कब्रगाह की भूमि का पैमाइश कराए जाने के लिए राजस्व विभाग टांडा को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान किछौछा दरगाह के आसपास दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया जाने हेतु उप जिलाधिकारी टांडा तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका किछौछा को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा किछौछा दरगाह के पास रह रहे झोपड़ी में लोगों से वार्ता किया गया। झोपड़ी में रहने वाले लोग दूर-दूर के थे। जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी दीपक वर्मा तथा अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत किछौछा मनोज कुमार सिंह, पुलिस टीम तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी के साथ दरगाह मलंग गेट होते हुए जामिया तक जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान मौके पर उप जिलाधिकारी टांडा दीपक वर्मा,अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका किछौछा,पुलिस टीम तथा अन्य लोग मौके पर उपस्थित रहे।
बताते चलेंकि शासन के निर्देश पर दरगाह किछौछा में यात्री शेड निर्माण होना है लेकिन निर्माण से पहले ही यात्री शेड भूमि को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष का कहना है कि जहां यात्री शेड बनना है वो भूमि सुन्नी वक्फ बोर्ड में कब्रिस्तान दर्ज है इसलिए उक्त भूमि पर निर्माण नही। कराया जा सकता है। उत्पन्न हुए उक्त विवाद के बाद पहुंचे जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी टाण्डा को राजस्व टीम के सहारे पैमाइश कर भूमि को अलग करने एवं अवैध अतिक्रमण को सख्ती से हटवाने का निर्देश दिया।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now