अम्बेडकरनगर: जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान का स्वागत कटेहरी बाजार स्थित धर्मशाला कार्यालय पर हुआ।
स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अनिल निषाद ने किया और संचालन महासचिव पवन यादव ने किया।
कार्यक्रम में अखिलेश रक्त सेवा निःशुल्क अभियान के संचालक डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने मुख्यातिथि को श्रवण गौरव सम्मान से सम्मानित किया।
समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अंकित वर्मा और विधानसभा उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ने 11 किलो की माला पहनाकर मुख्यथिति का स्वागत किया।स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव जी की धूम मची है।जनता कराह रही है और परिवर्तन चाहती है।
पूर्व विधायक जय शंकर पाण्डेय ने कहा कि बीजेपी के झूठ का पुलिन्दा खुल चुका है।प्रदेश में अब परिवर्तन निश्चित है।
समाजवादी युवजन सभा के नि.राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा कि नौजवान राजनीति की दिशा को मोड़ता है।नौजवानों ने ठाना है कि अबकी अखिलेश जी की सरकार बनाना है।
स्वागत कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष अनिल निषाद,महासचिव पवन यादव, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह,भोलू यादव,उपाध्यक्ष जगदमबा यादव,उपाध्यक्ष राम अकबाल वर्मा, उपाध्यक्ष राम अरज यादव, उपाध्यक्ष घनश्याम यादव,जिला अध्यक्ष समाजवादी प्रबुद्ध सभा वीरेश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा अंकित वर्मा,जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड मो सईम,उपाध्यक्ष डॉ अभिषेक सिंह,उपाध्यक्ष उत्तम चौधरी, श्याम नारायण यादव,जिला पंचायत सदस्य आत्रेय सिंह,जिला पंचायत सदस्य अविनाश चौधरी,राहुल यादव छेत्र पंचायत सदस्य,गुलाब यादव,टोनु यादव,अशोक यादव,शलोक यादव, मुलायम यादव, वजहुल बेग,नूरुद्दीन अंसारी, सरदार आलम, नजमबेग,जिला पंचायत सदस्य विजय यादव,लक्ष्मी यादव,लल्लू यादव, गोलू यादव,सूरज यादव, दिनेश वर्मा,बद्री यादव,मंताने यादव,वीरेश पाण्डेय,अशोक राणा,प्रधान सुनील यादव, प्रधान इंदल भारती,सुषमा राव,प्रतीक पाण्डेय,राजकुमार सिंह,आजाद सिंह,दिलीप यादव, अंकेश यादव आदि मौजूद रहे।