सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर जनपद मुख्यालय के मरैला में स्थित जिला कारागार में गुरुवार शाम को दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ जिसमें चार लोगों को गंभीर चोटें आई जबकि कई अन्य भी घायल हो गए है। मौके पर आला अधिकारियों ने जेल के निरीक्षण किया एवं जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल चाल लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कारागार में बन्द शिवम उपाध्याय व सुशील मौर्य के बीच गुटबाजी चल रही थी और कई चक्र में दोनों गुटों में तनातनी हुई लेकिन गुरुवार शाम को दोनों गुट के लोग आमने सामने हो गए जो खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। जिला कारागार अधीक्षक हर्षिता मिश्रा ने बताया कि दो गुटों में हुई मारपीट में अतुल सिंह, ओम गिरी, प्रदीप यादव, सुशील मौर्य घायल हो गए हैं जिन्हें एम्बुलेंस व प्राइवेट कार के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अकबरपुर कोतवाली निरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने जिला जेल में घटना स्थल का निरीक्षण किया और जिला अस्पताल में भर्ती घायलों के भी हालचाल लिया। जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में भर्ती सभी घायल एक ही पक्ष के है जिसमें से प्रदीप यादव के सर पर गंभीर चोटें आई है जबकि अन्य के हाथ पैर आदि स्थानों पर चोटें हैं। दूसरे पक्ष के अर्जुन यादव व परवेश तिवारी आदि भी मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिनका जिला कारागार में ही प्राथमिक उपचार किया गया है।
जिला कारागार में हुए खूनी संघर्ष से प्रशासनिक व पुलिस अमले में हड़कम मच गया। चर्चा है कि कई चक्र में दोनों गुट आमने सामने हुए थे लेकिन प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया जिसका परिणाम गुरुवार को खूनी संघर्ष के रूप में सामने आया है।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now