सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर: शासन के निर्देश पर गौशालाओं के पशुओं को ठंड से बचाने के लिए समुचित इंतेज़ाम शुरू कर दिया गया है।
टाण्डा नगर पालिका परिषद द्वारा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह सिकंदराबाद में संचालित अस्थाई पशु आश्रय स्थल का मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया जहां पशुओं को ठंड से बचाव के लिए समुचित इंतेज़ाम नज़र आया। तेज़ हवा से बचाव के लिए प्लास्टिक की पल्ली लगाई गई है तथा पशुओं के शरीर पर बोरा बांधा गया है। श्री सिंह के निरीक्षण के दौरान अलाव भी जलता हुआ मिला। श्री सिंह ने बताया कि इल्तिफ़ातगंज व भड़सारी गौशालाओं का भी निरीक्षण किया गया जहां पशुओ को ठंड से बचाव के लिए समुचित इंतेज़ाम नज़र आया।
आपको बताते चलेंकि गौशालाओं में मौजूद पशुओं को ठंड से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र सख्ती से पालन कराने में जुटे हैं। जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बाद सभी गौशालाओं में पशुओं को ठंड से बचाने का समुचित इंतेज़ाम शुरू किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर मौजूद व्यवस्थाओं पर संतुष्ठी जताई है, चर्चा है कि जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी कभी भी पशु आश्रय स्थालों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now