सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र में सोमवार रात्रि में 26 वर्षीय युवक पर अज्ञात बदमाशों ने प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज़ के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि लगभग 09 बजे टाण्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 26 वर्षीय मो.अखलाक उर्फ लख्खू पुत्र मोहम्मद आलम निवासी अल्हदादपुर थाना अलीगंज घायल अवस्था में लाया गया जिसके बाएं कंधे पर गोली लगी होना बताया गया। डॉक्टरों ने प्रथमिक इलाज़ के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना स्थल अलीगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज चौराहा से ईदगाह मार्ग पर स्थित तिराहा पर बताया जा रहा है। घटना के पीछे का मुख्य कारण समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल सका है। अलीगंज थानाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए तथा घटना की वास्तविक जानकारी की जांच शुरू कर दिया है। चर्चा है कि आपसी रंजिश में प्राणघातक हमला किया गया है।