WhatsApp Icon

मानवता की मिसाल बना गाज़ी फाउंडेशन, 8वें स्थापना दिवस पर यात्रियों को बांटे फल और शीतल जल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सामाजिक सेवा और मानवता की भावना को समर्पित गाज़ी फाउंडेशन ने सोमवार को अपना 8वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच फल एवं शीतल पेयजल का वितरण किया गया। भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के इस प्रयास की लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि गाज़ी फाउंडेशन पिछले आठ वर्षों से बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की सेवा में जुटा हुआ है। संस्था ने अब तक 6000 से अधिक जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराकर अनगिनत जिंदगियां बचाने का कार्य किया है।

फाउंडेशन द्वारा गरीब, असहाय और मजबूर लोगों की निरंतर सहायता की जाती रही है। इसके साथ ही गरीब बेटियों के विवाह में सहयोग, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए फीस एवं अन्य आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाती है। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी लगातार जागरूकता अभियान और जनसेवा के कार्य संचालित कर रही है।

बताते चलेंकि कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में गाज़ी फाउंडेशन ने हजारों परिवारों तक निःशुल्क राशन, भोजन, पानी, दूध एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाकर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की थी। इसके अलावा अग्निकांड, बाढ़ तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के समय पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री, आर्थिक सहायता एवं हरसंभव सहयोग प्रदान किया गया।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुराद अली ने कहा कि गाज़ी फाउंडेशन का मूल मंत्र “मानव सेवा ही सच्ची इबादत है” रहा है और भविष्य में भी यह सेवा का कारवां इसी तरह जारी रहेगा।

स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों ने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गाज़ी फाउंडेशन समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनकर जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। “गाज़ी फाउंडेशन जिंदाबाद, मानवता अमर रहे” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त मौके पर गाज़ी फाउंडेशन के पदाधिकारी, सदस्यगण व समर्थक मौजूद रहे।

अन्य खबर

भाजपा ने पांचों विधानसभा में फूंका चुनावी बिगुल, टांडा में कपिलदेव वर्मा के नेतृत्व में उमड़े बूथ अध्यक्ष

धार्मिक स्थलों पर चला पुलिस का अभियान, नियम विरुद्ध लाउडस्पीकर उतरवाए; नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी

महिलाओं की आवाज़ सीधे आयोग अध्यक्ष तक, 24 जुलाई को अम्बेडकरनगर में लगेगी जनसुनवाई

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.