WhatsApp Icon

रियाज़ अहमद की 40वीं बरसी पर उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम, कुरआनख्वानी के बाद सजा भव्य जलसा, लंगरे आम में उमड़ी भीड़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। विश्व विख्यात दरगाह किछौछा निवासी समाजसेवी एवं सपा नेता फैज़ान अहमद खान के पिता स्व. रियाज़ अहमद की 40वीं सालाना फातिहा ख़्वानी (बरसी) के मौके पर मंगलवार को अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। पूर्व वर्षों की परंपरा के अनुसार प्रातः कुरआनख्वानी का आयोजन किया गया और मिष्ठान का वितरण हुआ। इसके बाद दरगाह किछौछा स्थित बैतुल रियाज़ गेस्ट हाउस में सुबह 10 बजे से भव्य जलसे का आयोजन किया गया।

जलसे में मनकबत और नात पाक का नजराना पेश कर स्व. रियाज़ अहमद को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। कार्यक्रम में मदरसा जामिया अशरफ, मदरसा मखदूम अशरफ समेत कई मदरसों के छात्र और उस्ताद बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मदरसा जामे अशरफ के प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुल खालिक ने मां-बाप की अज़मत और उनकी खिदमत की अहमियत पर विशेष तकरीर की। उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान और उनकी सेवा इंसान की जिंदगी की बड़ी जिम्मेदारी है। तकरीर के बाद दुआख्वानी कर स्व. रियाज़ अहमद के लिए मगफिरत की दुआ की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मदरसा जामे अशरफ के हाफिज व कारी द्वारा तिलावते कलाम पाक से हुई। नातख्वानी में अली रज़ा फैज़ी, जमशेद आलम और नदीम सिकंदरपुरी ने अपने खास अंदाज में नात पाक पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया।

इस मौके पर मस्जिद सिमना के पेश इमाम मुफ्ती मौलाना रिजवान अशरफी जामाई, मौलाना जाबिर, मौलाना आरिफ सहित मदरसा जामे अशरफ, मदरसा मखदूम अशरफ, मदरसा निजामिया अरबिया और मदरसा अशरफुल कादरी के उस्ताद व छात्र मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सैय्यद फैज़ान अशरफ चांद, सैय्यद आरिफ अशरफ, सैय्यद खलीक अशरफ, सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी, राशिद खान, रईस अहमद खान, हाजी मुस्ताक बाबा, सपा टांडा नगर अध्यक्ष सैय्यद कसीम अशरफ, सपा टांडा विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, अब्दुल माबूद एडवोकेट, दबीर अहमद एडवोकेट, समाजसेवी मो. तालिब, सपा नेता अहमद जिया अंसारी, मेराज अहमद, लड्डू खादिम, दस्तगीर अहमद सभासद, मदरसा निजामिया अरबिया प्रबंधक हाजी आरिफ, जफर हयात अंसारी, मो. शाद सिद्दीकी, संदीप वर्मा, मो. आलम शाह, सईद मुजाविर, मो. साबिर खान, फैसल सिद्दीकी, इसरार अहमद, सरवर अहमद, मसकूर अहमद, रहमान सिद्दीकी, गफूर शाह, तौसीफ अहमद, राजेश गुप्ता, मो. आमिर, सुल्तान खान, अली बाकर, राजन खान, हाफिज बदरुद्दोजा अंसारी, सबलू खान, आलम खान एडिटर, अब्दुल रशीद एडवोकेट, फिरोज सिद्दीकी, फैज़ अहमद खान, सगीर सिद्दीकी, नदीम खान, जहीर अहमद पप्पू, नौशाद अशरफी, राशिद अंसारी, मिन्नतुल्लाह, मुकीम अहमद, आसिफ हाशमी, हुसैन अशरफ छोटू आदि मौजूद रहे।

भारी संख्या में स्थानीय लोगों और जायरीनों की मौजूदगी में फातिहा ख़्वानी, नातख्वानी और दुआओं के साथ स्व. रियाज़ अहमद की 40वीं बरसी का कार्यक्रम अकीदत व एहतराम के साथ सम्पन्न हुआ।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!