सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अंबेडकरनगर (रिपोर्ट: अनीस मसूदी) जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के प्रमुख बाजार जहाँगीरगंज निवासी डॉ सन्दीप सिंह ‘सन्नी’ को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश युवजन सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने उनके आवास पर पहुँच कर बधाई दिया। उसके बाद ग्राम सभा असनारा में सपा सेक्टर अध्यक्ष दीप प्रकाश यादव के यहाँ एवं राजेसुल्तानपुर बाजार में सपा नेता बच्चूलाल सोनकर के आवास पर व पदुमपुर बाजार में डॉ सुरेन्द यादव के यहाँ कार्यकर्ता साथियों से मुलाकात किया।तत्पश्चात ग्राम सभा बनकटा बुजुर्ग में सपा नेत्री तारा कन्नौजिया के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संदीप सिंह ‘सन्नी’,विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र यादव,सपा नेता रामचन्द्र वर्मा,अजय गौतम एडवोकेट,रजनीकांत यादव,गया यादव,राजेन्द्र प्रसाद दाढ़ी, सुरेन्द्रनाथ वर्मा,मायाराम,भीम सिंह, बच्चूलाल सोनकर, कृष्ण कुमार पाण्डेय,भोला सिंह, रमेशचन्द्र गौतम, रामा यादव, अजीत कुमार, राजेश यादव,संजय गौतम,अनवार सिद्दीकी, मंगलदीप,मेवालाल गौतम,अखिलेश यादव पपलू,डा0राम अनुज,बृजेश मौर्य,पप्पू गौतम,श्यामसुंदर गौतम,लालबहादुर निषाद,अनिल कुमार,अनुराग पाण्डेय,विजय गौतम,जयचंद वर्मा,गणेश यादव,दयाराम गौतम आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे|

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now