सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर: पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 327 रसूलपुर दरगाह में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। युवा भाजपा नेता ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुए कार्यक्रम में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान युवा भाजपा नेता ओमकार गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें मजबूत एवं सशक्त भारत का सूत्रधार बताया। इस मौके पर विनोद गुप्ता, राजा साव, अभिषेक गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राम गनेश प्रजापति, पन्ना लाल, हरिओम गुप्ता , विनोद गुप्ता (भोलू) आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now