सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर: भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लिया जाना देश के किसानों की ऐतिहासिक जीत है और लौह महिला इंदिरा गाँधी की जयंती किसानों की खुशहाली की सौगात बन गयी जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा इंदिरा जयंती पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी और किसान भाईयों के शांतिपूर्ण अहिंसक संघर्ष की भाजपा के अहंकारी शासन पर जीत हुई है।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू ने बताया कि सिक्ख धर्म के संस्थापक महान गुरुनानक देव जी का प्रकाशपर्व जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर समारोहपूर्वक राष्ट्रीय एकता सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गयी, अहंकारी भाजपा सरकार द्वारा तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लिये जाने पर किसानों की जीत का जश्न मनाते हुए जनता और किसानों को मिठाईयों से मुंह मीठा कराया गया और गोष्ठी हुई।
पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल,
उप्र कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजीव सैनी और पूर्व प्रदेश सचिव डा जाफर मूसा ने कहा कि आज इंदिरा जी के विचार ज्यादा प्रासंगिक हैं।
जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी, सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय तिवारी और वरिष्ठ नेता सुखीलाल वर्मा ने कहा कि आज फिर बापू नेहरू और इंदिरा गाँधी जी के रास्ते पर चलते हुए राहुल गांधी के संघर्ष और कांग्रेस के विचारधारा की जीत हुई है.
गोष्ठी को वरिष्ठ नेता राम जनम दूबे, द्विजेन्द्र नारायण शुक्ला,
जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, रवीश शुक्ला, मंजीत राजभर, जियाउद्दीन अंसारी ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू”, सोशल मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”,रवीश शुक्ला, कोषाध्यक्ष परमानन्द शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद द्विजेन्द्र नारायण शुक्ला, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक राजेंद्र प्रसाद सैनी, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव सै जाफर मूसा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो जियाउद्दीन अंसारी, नगर अध्यक्ष अकबरपुर राजेश प्रजापति, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनजीत राजभर,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मनोज वर्मा, सोशल मीडिया महासचिव राम जी वर्मा, पूर्व प्रधान अजय पासवान, रामपूजन,मंहत सिंह यादव, समेत दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now