सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

अंबेडकरनगर (रिपोर्ट:गोपाल सोनकर जलालपुर) शुक्रवार को ब्लॉक जलालपुर परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 32 जोड़ो ने धार्मिक रीति रिवाजो के साथ विवाह बंधन में बंधकर जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाई । इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है| जिससे निरर्थक खर्च के बचत के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के लाभ भी मिलते हैं।

ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंडित कृष्णकांत मिश्रा, पंडित राहुल पांडे, पंडित हनुमान तिवारी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह कराया गया | सामूहिक विवाह में जोड़ों को सहायता राशि के साथ-साथ आभूषण, प्रेशर कुकर सहित अन्य सामग्री भी दिया गया जिसके साथ साथ भोज की भी व्यवस्था की गई| इस सामूहिक विवाह समारोह में किरन, राधा, ज्योति, संगीता, संध्या, दीपमाला, निशा, सहित 32 जोड़ों की शादियां हुई| इस शुभ अवसर पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक अंबेडकरनगर उपमा पांडे, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा, बीडीओ मो0 आरिफ एडीओ विशाल यादव, सियाराम, मनीराम, चंद्रभान सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओ ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

अम्बेडकरनगर के सबसे बड़े ब्लड डोनर पर हुई जिला बदर की कार्यवाही – इसे टच कर पढिये पूरी खबर

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now