सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर) शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हैलिकॉप्टर जिला मुख्यालय पर स्थित हवाई पट्टी पर उतरेगा। हवाई पट्टी पर ही आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनपद को तीन सौ करोड़ से ज्यादा की लगभग से 70 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण की सौगात देंगे। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी मुख्यमंत्री द्वारा लाभान्वित किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के एक घण्टे के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारिया कर रहा है। हवाई पट्टी के मैदान पर मंच और पण्डाल बन गया है। जिले के अधिकारी लगातार तैयारियो का जायजा ले रहे है। मुख्यमंत्री के सरकारी कार्यक्रम को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन व पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से सभी अधिकारियों के साथ बैठक किया तो दूसरी तरफ भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भी स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए नज़र आए।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now