WhatsApp Icon

तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक को मारी ज़ोरदार टक्कर – चालक की हालत नाज़ुक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: तेज़ रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिससे बाइक व चालक काफी दूर जा गिरा और बाइक चालक मरणासन्न हो गया जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


घटना जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार संख्या UP 65 AZ 9600 ने मोटर साइकिल नंबर UP 45 AS 6858 को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर काफी भीषण थी जिससे चालक सहित बाइक काफी दूर जा गिरी। उक्त घटना में बाइक चालक 27 वर्षीय घायल शशि कुमार पुत्र राम आधार निवासी धानिकपुर थाना जहांगीरगंज मरणासन्न हो गया जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में ले लिया है। कार पर पुलिस सिम्बल भी बना हुआ है जिसकी क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

अन्य खबर

जनपद की नगर पालिकाओं में सरकार की एंट्री, समर्थकों में खुशी की लहर

ईदगाहों पर नमाज़ का समय तय, नमाज़ से पहले फितरा अदा करने की अपील

ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिसिया कार्यवाही पर उठा सवाल, मामला पहुंच सकता है मुख्यमंत्री दरबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.