सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

मैनपुरी (रिपोर्ट: गुलज़ार शकील) भोगांव। विकासखण्ड सुल्तानगंज के ग्राम कल्याणपुर निवासी प्रधानाचार्य शिवम यादव को समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी द्वारा प्रदेश सचिव बनाये जाने पर कस्बा आलीपुर खेड़ा में टॉकीज रोड़ पर माल्यार्पण कर व शोल उड़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिये गए पद को ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, गृहिणी, व्यापारी, छात्र, नौजवान सब परेशान हैं। समय आ गया है कि सभी गरीब मिल कर इन्हें सत्ता से बेदखल करें। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार से परेशान प्रदेश की जनता ने अब मन बना लिया है कि बह भाजपा को सरकार से बाहर करके ही मानेगे। इस मौके पर गुफरान,महफूज अख्तर,अकील खाँ,सोयब
इलाही,बीटू यादव,आसिफ खाँ,मुस्तकीम(बबलू)वसीम अलवी,अनुभव राठौर,नौशाद
खाँ,प्रवेश यादव,डॉ अनूप अग्निहोत्री,वीनस,तिलक सिंह राजपूत,अजंट सिंह
प्रधानाचार्य,प्रवीण शाक्य,आदि लोग मौजूद रहे।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now