सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के मान सम्मान की पूरी चिन्ता करती है। सबको सम्मान और सबका ध्यान हमारी संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है।
भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी के पद धारण करने पर पहली बार जनपद आगमन पर जनपद की सीमा यादव नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्त्ताओं ने बुके भेंट कर और फूल माला पहना कर स्वागत किया।
यादव नगर सीमा पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, पूर्व जिला महामंत्री पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, रमाशंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष विमलेन्द्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, सुरेश कन्नौजिया, अमरेन्द्र कांत सिंह, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, दीपक तिवारी, दिलीप पटेल देव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल, आदित्य शुक्ल, शशांक शेखर सिंह पालीवाल, मण्डल अध्यक्ष रणंजय सिंह, दिलीप तिवारी, भाजपा नेता चंदन पटेल,संदीप श्रीवास्तव, राजमणि सिंह,संजय सिंह, कुलदीप, मुदित बहल, कुलदीप अग्रहरि, सतेंद्र पाण्डेय, शैलेश वर्मा, प्रधान राजीव यादव, गुलाब सिंह, सोंटी सिंह, राधे वर्मा, मिथिलेश वर्मा ने क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी का स्वागत किया।
सैकड़ों गाड़ियों के काफिला के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के नेतृत्व में यादव नगर में स्वागत के बाद क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी का स्वागत गोपाल पुर चौराहे पर अनुज शर्मा, अमित पाण्डेय, राकेश सिंह,जवाहिर लाल मौर्य ने स्वागत किया। देव इंद्रावती महाविद्यालय के पास जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह के नेतृत्व में विकेक तिवारी, विकास सिंह,अमरेंद्र यादव, सितांशु त्रिपाठी, वैभव सिंह, शौरभ सिंह, विवेक सिंह ने फूल माला भेंट कर स्वागत किया।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू ने नगर के पुराने तहसील पर पूर्व नगर अध्यक्ष ज्ञान कुमार मोदनवाल,भाजपा नेता गौरव उपाध्याय, सुरेश गुप्ता, सुनील दुबे, प्रशांत त्रिपाठी,सेवा राम यादव, सुधांशु त्रिपाठी, अतुल मिश्र, राहुल मोदनवाल, संगम पांडेय विनय कुमार, आशीष शुक्ल, अंकित अग्रहरि,राजन ने स्वागत किया।
क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के साथ पटेल नगर में सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। पटेल नगर तिराहा पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त के नेतृत्व में जिला मंत्री विकास तिवारी, पूर्व जिला मंत्री सन्तोष अग्रवाल,सभासद अतुल वर्मा,आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमलेश मौर्य,गौतम उपाध्याय, सदा राम वर्मा, सुनील गुप्त, मनोज मौर्य,हरिदर्शन राजभर, राजा राम मौर्य ने स्वागत किया।
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी जी को चित्र और बुके भेंट कर ऐतिहासिक स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व सांसद डाक्टर हरिओम पांडेय, चेयर मैन सरिता गुप्ता, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री रमापति मौर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह,जिला उपाध्यक्ष रफत एजाज़, मनोज मिश्र,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम शीला यादव, लीलावती वर्मा, उपमा पाण्डेय, डाक्टर पूनम राय, मण्डल अध्यक्ष महेंद्र प्रताप वर्मा, अनीता यादव, शैल त्रिपाठी आदि ने स्वागत किया।
भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव नायक वर्मा और कार्यालय प्रभारी डाक्टर विमल का भी भाजपा कार्यालय पर स्वागत अभिनन्दन किया गया।स्वागत समारोह में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री हर्ष वर्धन सिंह भी शमिल रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने कहा कि हम जैसे सामान्य कार्यकर्ता को संगठन ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है उसपर हम आपके सहयोग और समर्पण भाव से खरा उतर कर भाजपा को शिखर पर ले जाने में सफल हो सकते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि भाजपा आपके अतुलनीय योगदान और कार्यों के साथ आगामी चुनावों में हर मोर्चे पर जीत हासिल करते हुए संगठन को मजबूत बनाने वाले हैं।

उन्होंने संगठन को सर्वोपरि और कार्यकर्ताओं को सर्व शक्तिशाली बताते हुए कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं का वंदन और अभिनन्दन करते हुए कहा कि आपने मुझे अपना होने के नाते जो मान और सम्मान दिया है उसके लिए हम भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा जी और जनपद के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।हम हमेशा आपके कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत बनाने में सतत् प्रयास कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
स्वागत समारोह की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी का स्वागत करते हुए कहा कि हम सब आपके निर्देशन में जनपद में संगठन को नई पहचान देते हुए आगामी पंचायत चुनाव में जीत का परचम लहराने का कार्य करेंगे।उन्होंने जिले भर से स्वागत समारोह में शामिल कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए समारोह के समापन की घोषणा किया।