सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

अम्बेडकरनगर (सूचना न्यूज़ कार्यालय) जनपद की पांच विधान सभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने कटेहरी व जलालपुर में पहले ही अपना प्रत्याशी उतार दिया था जबकि टाण्डा सहित अकबरपुर व आलापुर के भी प्रत्याशियों के शुक्रवार को एलान कर दिया है जिस पर सभी राजनीतिक दलों व आम मतदाताओं की नज़र टिकी हुई थी। भाजपा ने अपने दोनों टाण्डा व आलापुर के विधायकों का टिकट काट दिया है।
भाजपा ने टाण्डा विधायक श्रीमती संजूदेवी का टिकट काटते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा पर भरोसा जताया है। श्री वर्मा की कूटनीति व लोकप्रियता उनके प्रत्याशी घोषित होते ही सामने आ गई है।
आलापुर विधायक श्रीमती अनिता कमल का भी टिकट कट गया है और उनके स्थान पर त्रिवेणी राम को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। अकबरपुर में भाजपा ने धर्मराज निषाद को अपना प्रत्याधि बनाया है।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now