सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में पुनः सरकार बनने की आहट से राष्ट्रवादी विचार धारा के लोग बड़ी तेजी से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।भाजपा पुनः प्रदेश में सत्तासीन होगी यह बात जनता स्वयं बोल रही है।सोशल मीडिया में भाजपा के पक्ष में जनता स्वयं बयान दे रही है। उक्त दावा भाजपा जिलाध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी में किया।
भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय(अवध क्षेत्र) में जनपद अम्बेडकर नगर की विधान सभा अकबरपुर के निवासी दर्जनों विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष, निषाद पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, विकासशील इंसान पार्टी (वी आई पी) के राष्ट्रीय सचिव श्रीराम वर्मा और उनके सैकड़ों समर्थकों को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने पार्टी का झंडा पकड़ा कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने का दावा किया गया।
क्षेत्रीय कार्यालय से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पहुंचे श्रीराम वर्मा का भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने गर्म जोशी के साथ पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
स्वागत उपरांत भाजपा जिलध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश की विकास के साथ साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों का सभी प्रकार से विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में श्रीराम वर्मा के आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी।
जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा अपने स्वागत से अभिभूत श्रीराम वर्मा ने कहा कि वह विधान सभा चुनाव में भाजपा को अपने समाज के साथ साथ अन्य वर्गों की मतों को दिला कर प्रत्याशियों को विजय श्री दिलाने का काम करेंगे।
भाजपा जिला कार्यालय पर श्रीराम वर्मा का स्वागत करने वालों मे प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,जिला मंत्री संजय सिंह, विनय पांडेय,पंकज वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार,पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री रमेश यादव,सोशल मीडिया सह संयोजक दीपक तिवारी,किसान मोर्चा जिला मंत्री अमित सिंह,हितेंद्र कुमार सिंह आदि शामिल रहे।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now