सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर: सत्ता मद में चूर होकर विरोधियों का दमन और उनके ऊपर किए जाने वाले अत्याचार को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता है। राजनीति में नीतिगत विरोध और समाज हित में किए जाने वाले शान्ति पूर्ण धरना वा प्रदर्शन की परिपाटी भारतीय राजनीति के पुराने हथियार रहे हैं।
उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन के प्रांगण में धरना देते हुए व्यक्त किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से तृण मूल काग्रेस के कार्यकर्ता ममता बनर्जी जी के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर अत्याचार कर उनके कार्यालयों और घरों को जला कर माहौल खराब किया जा रहा है भारतीय राजनीति में शुभ संदेश नहीं है। यह बहुत ही निन्दनीय है जिसे कोई भी सभ्य समाज स्वविकार नहीं कर सकता है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी बयान में बताया है कि भाजपा जिला कार्यालय,अकबरपुर नगर में गौरव श्रीवास्तव, अंबरपुर मण्डल में रणंजय सिंह रवि के नेतृत्व सहित जनपद के विभिन्न मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शान्ति पूर्ण ढंग से धरना दिया गया।
ज्ञात हो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 5 मई बुधवार को पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालयों,भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों को जलाए जाने और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर बंगाल की धरती पर खूनी खेल के विरोध में कोविद 19 का पालन करते हुए शान्ति पूर्ण ढंग से देश व्यापी धरना देने का आवाहन किया था उक्त के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देशन में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन के प्रांगण में धरना दिया गया।
भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में शान्ति पूर्ण धरने में प्रमुख रूप से निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मंत्री दिलीप पटेल देव विनय पाण्डेय एडवोकेट, गुड्डू सिंह,अमन तिवारी आदि शामिल रहे।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now