WhatsApp Icon

अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से चालक की दर्दनाक मौत 

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गाँव वापस लौट रहे नवयुवक की पल्सर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मामल थाना सम्मनपुर क्षेत्र के पलई कल्याणपुर का है जहाँ अकबरपुर-बसखरी मुख्य मार्ग से जगदीशपुर नोखा संपर्क मार्ग पर मात्र पल्सर चालक 19 वर्षीय अंकित कुमार गौतम पुत्र फूलचंद निवासी जगदीशपुर नोखा पल्सर मोटर साइकिल संख्या UP-45-P-3438 अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया जिसमें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत जो गई। जानकारी के अनुसार जानवर बचाने के प्रयास में डिस्क ब्रेक करने के कारण बाइक रोड पर पलट गई जिससे सर में गंभीर चोट लगने के कारण मृत्यु हो गई। मौके पर थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शिवेंद्र सिंह, व राम अवध पाल तथा दीवान अमरवीर सिंह पहुंच गए। पुलिस द्वारा शव का पंचायत नामा कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

अन्य खबर

पीडीए चौपाल से सपा का चुनावी बिगुल: नसीमुद्दीन बोले—‘जनता चाहती है बदलाव’, 2027 में अखिलेश को सीएम बनाने का आह्वान

अग्निकांड पीड़ितों को सहारा देने पहुंचे ओपी राजभर, लेकिन बयानबाजी से मचा सियासी धमाका; अखिलेश से लेकर AIMIM तक पर बरसे, गाज़ी बाबा पर भी अभद्र टिप्पणी

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के सभी विकासखंडों में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेलों का शुभारंभ

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.