सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर (मान्यता प्राप्त पत्रकार आलम खान एडिटर की रिपोर्ट) पवित्र माह रमज़ान के अंतिम शुक्रवार को अलविदा अर्थात रमज़ान महीने की बिदाई का समय कहा जाता है। आज पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ नमाज़ जुमा (अलविदा) सभी मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई। नमाज़ के उपरांत कौम व मुल्क की तरक्की व खुशहाली के साथ विश्व शान्ति की दुआएं मांगी गई। नगर पालिका द्वारा मस्जिदों के आसपास साफ सफाई व चूने का छिड़काव किया गया था तथा सभी मस्जिदों पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे।
पवित्र माह के अंतिम शुक्रवार अर्थात आज अलविदा की विशेष नमाज़ अदा की गई। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन, पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कन्नौजिया, अपर पुलिस अधीक्षक संजय रॉय सहित सभी उपजिलाधिकारी, सीओ तथा निरीक्षक व थानाध्यक्ष काफी मुस्तहेद नज़र आए। नगरीय क्षेत्र की सभी मस्जिदों के आसपास नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों द्वारा विशेष साफसफाई व चूने का छिड़काव किया गया था जिसकी मुस्लिम समाज भूरी भूरी सराहना करते नज़र आये। पुलिस विभाग काफी सतर्क नज़र आया और सभी मस्जिदों पर सुरक्षा दृष्टि से पुलिस जवान तैनात किये गए थे। मस्जिदों में कौम व मुल्क की तरक्की व खुशहाली के साथ विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now