सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर: अंतर्राष्ट्रीय बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति ‘मधुर’ ने बीती रात्रि जज कालोनी में अपनी कलाओं का जलवा बिखेरा और उक्त अवसर पर मुख्य न्यायाधीश, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीएमओ ने मधुर के काव्य संग्रह पुस्तक ‘अंजोरिया में गाँव’ का भव्य विमोचन भी किया।
मकर संक्रामी की पूर्व संध्या पर हंसवर थानाक्षेत्र के कटोखर निवासी मुकेश प्रजापति ‘मधुर’ ने जिला मुख्यालय पर स्थित जज कालोनी में एकल बांसुरी वादन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य न्यायाधीश ने मधुर व उनके पिता जगत नारायण प्रजापति को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
उक्त मौके पर मुख्य न्यायाधीश सहित जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान, मुख्य चिकित्साधिकारी आदि लोगों ने मधुर द्वारा समग्रहीत की गई काव्य पुस्तक ‘अजोरिया में गाँव’ का भव्य विमोचन किया गया। पुनः याद दिलाता चलुंकि बाँसुरी वादन में निपुण मधुर कुशल चित्रकार सहित एक अच्छे कवि भी हैं। मधुर ने दूरदर्शन सहित विभिन्न टीवी चैनलों व रेडियों पर अपनी शानदार अपनी प्रस्तुती की है तथा नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बांसुरी वादन में भाग लेकर जनपद व प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है।
अजोरिया में गाँव नामक काव्य संग्रह में मधुर द्वारा प्राकृतिक सौंदर्य, किसानों की जमीनी हकीकत, भोजपुरी गीत, ग़ज़ल, कविताओं को समेटने का काम किया है।
जज कालोनी में समपन्न हुए एकल बांसुरी वादन कार्यक्रम में मधुर के संग संदीप मिश्र ने नाल, सचिन गिरी ने हारमोनियम व अनन्त प्रजापति ने तबला वादन कर कार्यक्रम को बुलन्दी पर पहुंचाने के काम किया।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now