सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान – एडिटर इन चीफ) केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत के आह्वान पर जनपद के किसानों द्वारा भी रेल रोकने की योजना बनाई गई थी लेकिन प्रशासन ने समय से पूर्व ही किसानों को उनके घरों में नज़र बन्द कर किसानों की मंशा पर पानी फेर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों ने अपने नेता राकेश टिकैत के आह्वान पर शुक्रवार को जनपद में रेल रोकने की फिराक में थे लेकिन खुफिया तंत्र की सक्रियता के कारण प्रशासन ने उन किसान नेताओं की मंशा पर पानी फेर दिया जो आंदोलन को धार देते थे।
जनपद में लगभग ढाई दर्जन किसान नेताओं को उनके आवास पर नज़र बन्द कर दिया गया है। नज़र बन्द हुए किसानों में मुख्य रूप से किसान यूनियन अध्यक्ष बृजेश यादव व पूर्व अध्यक्ष विनय वर्मा सहित मुनीराम वर्मा, सुभाष यादव, लच्छीराम, दयानंद मौर्य, मोहनलाल मौर्य, बृजेश मांझी, केशवराम, मुनीराम वर्मा, रश्मि श्रीवास्तव, मनोज कुमार वर्मा सुनील कुमार रामसूरत विश्वकर्मा रामबोद नरेंद्र शर्मा वीरेंद्र वर्मा रामसूरत पांडेय सुभाष यादव राम बहाल लाल बहादुर उपाध्याय त्रिभुवन मौर्या अमित कुमार रमेश कुमार यादव शिव कुमार वर्मा आदि शमिल हैं। किसान यूनियन द्वारा अग्निपथ योजना को वापस लेने से सम्बन्धित ज्ञापन भी दिया गया।
बताते चलेंकि सेना में भर्ती को लेकर केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना शुरू किया है जिसके तहत जवानों से 04 वर्ष को सेवा ली जाएगी और उनके रिटायर्ड होने पर उनको अग्निवीर नाम दिया जाएगा। उक्त योजना के खिलाफ युवाओं ने पूरे देश मे आक्रोश प्रकट किया और अब किसान यूनियन भी अग्निपथ योजना के खिलाफ मैदान में आ गई है। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने 24 जून शुक्रवार को प्रत्येक जनपदों में किसानों से प्रदर्शन करने का आह्वान किया था।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now