सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकनगर: टाण्डा तहसील सभागार में भव्य समारोह आयोजित कर नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को पद की गरिमा व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, उपजिलाधिकारी, नायाब तहसीलदार आदि की गरिमापूर्ण मौजूदगी रही। भव्य समारोह का कुशल संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता जावेद सिद्दीकी द्वारा किया गया।
टाण्डा अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय प्रताप श्रीवास्तव को पूर्व अध्यक्ष जवाहिर यादव द्वारा सर्वप्रथम शपथ दिलाई गई उसके बाद श्री अजय द्वारा नवनिर्वाचित महामंत्री सुखलालल कन्नौजिया एवं अन्य पदाधिकारी व सदस्यों को शपथ दिलाया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, उपजिलाधिकारी टाण्डा दीपक वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार राहुल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति रही।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय प्रताप श्रीवास्तव द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष, उपजिलाधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष को अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। उक्त मौके पर पंख संस्था अध्यक्ष अंशु बग्गा द्वारा श्री अजय को स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया। उक्त अवसर पर अकबरपुर, आलापुर के अलावा स्थानीय अधिवक्तागण मौजूद रहे।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now