अम्बेडकरनगर: आगामी लोकसभा चुनाव व विभिन्न त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने भी कमर कस लिया है और शासन की मंशानुसार प्रत्येक बिंदुओं पर गहनता से काम करते हुए अराजकतत्वों की मंशा पर पानी फेरने में जुटा है।
अपर जिलाधिकारी डॉक्टर सदानन्द गुप्ता ने संभ्रांत नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अराजकता का माहौल बना कर अपनी रोटी सेंकने के उद्देश्य से कुछ लोग हमारे सभ्य समाज में छुप कर बैठे रहते हैं जो अपने मुफाद के लिए आमजनता को भड़का कर सिर्फ स्वयं का लाभ उठाना चाहते हैं लेकिन अब समय आ गया है कि ऐसे लोगों का मुखौटा उतारा जाए जिसके लिए संभ्रांत नागरिकों को ही आगे आना पड़ेगा। श्री सदानंद ने अपील किया कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर प्रशासन का सहयोग करें जिससे आगामी चुनाव व त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सख्त नज़र रखी जा रही है और जनपद की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में बख्सा नहीं जाएगा।
बहरहाल आगामी चुनाव व त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने अपना रुख एकदम साफ कर दिया है और संभ्रांत नागरिकों से सहयोग की अपील के साथ असामाजिक व अराजकतत्वों को सख्त चेतावनी भी दे डाला है जिससे जनपद की शांति व्यवस्था में कोई बिगाड़ ना आने पाए।
समाज में छुप कर अराजकता फैलाने वालों की पहचान करना जरूरी : एडीएम




