सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

अम्बेडकरनगर:उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान परबअपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे लेखपालों के खिलाफ जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के सख्त निर्देश के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। श्री मिश्र ने कहा कि नामजद लेखपालों को बर्खास्त कर गिरफ्तारी की कार्यवाही भी शीघ्र की जाएगी।उत्तर प्रदेश राजस्व अनुभाग द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 3278 के विरुद्ध हड़ताल कर रहे लेखपालों के खिलाफ सभी तहसीलों के तहसीलदार की तहरीर पर जिलाध्यक्ष सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
अकबरपुर तहसीलदार की तहरीर पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने तहसील अध्यक्ष अमजद अली व तहसील मंत्री रमाकांत वर्मा सहित समस्त अकबरपुर तहसील के लेखपाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हो गया है जबकि भीटी तहसीलदार की तहरीर पर जिलाध्यक्ष राम वचन वर्मा, तहसील अध्यक्ष मो.सलीम व तहसील मंत्री राजेश कुमार वर्मा, जलालपुर तहसीलदार की तहरीर पर अध्यक्ष जयकरन पाल व मंत्री रविकांत त्रिपाठी, टाण्डा तहसीलदार की तहरीर पर तहसील अध्यक्ष जयदेव पाण्डेय व तहसील मंत्री सुभाष चन्द्र, आलापुर तहसीलदार की तहरीर पर जहांगीरगंज पुलिस ने तहसील अध्यक्ष राम सिधार व तहसील मंत्री अनुज प्रताप के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
बहरहाल प्रदेश स्तरीय हड़ताल में शामिल जनपद के लेखपालों पर जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद मुकदमा दर्ज हो गया है।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now