सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


अम्बेडकरनगर:उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम किरदार निभा कर भाजपा को दिन प्रति दिन नई ऊंचाई पर स्थापित करने का अथक प्रयास करने वाले, मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन के आकस्मिक निधन पर भाजपा नेताओं ने दुःख प्रकट किया है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय लाल जी टंडन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि श्री टंडन आजीवन भाजपा के कारवां को आगे बढ़ाने और जनता की सेवा के लिए जाने जाते रहेंगे। विधायक संजू देवी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माननीय टंडन जी की मृत्यु से पार्टी को अपूर्णीय क्षति पहुंची है, पार्टी को बहुत बड़ा आघात पहुंचा है तथा उनके रिक्त स्थान की पूर्ति कोई नहीं कर सकता है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री मिथिलेश त्रिपाठी ने श्री टंडन को उत्तर प्रदेश भाजपा का संकट मोचक की संज्ञा से विभूषित किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन पाण्डेय, रफत एजाज़, जिला महामंत्री डा.मिथिलेश त्रिपाठी, अमरेन्द्र कान्त सिंह, सुरेश कन्नौजिया, बाबा राम शब्द यादव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, भाजपा जिला मंत्री दीपक तिवारी, दिलीप पटेल (देव), विकास तिवारी, चंद्रिका प्रसाद,इंद्रेश निषाद, शिव पूजन राजभर, बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओम प्रकाश त्रिपाठी, पूनम राय, पंकज वर्मा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अम्बिका जायसवाल, सभासद अतुल वर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष, हरि दर्शन राजभर, सदा राम वर्मा, मनोज मौर्य, दानबहादुर यादव, रणन्जय सिंह, रवि सिंह चौहान, भगवान पाण्डेय,जालिम सिंह, अंकुर वर्मा, राजीव यादव धर्मेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे। उक्त जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now