सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

लखनऊ/अम्बेडकरनगर: प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पी.जी.आई थाना क्षेत्र में स्थित वृन्दावन योजना सेक्टर 14 ‘जी’ में बुधवार की सुबह गोरखपुर के हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश यादव की हुई हत्या के मामले में पकड़ी गई पलक ठाकुर वास्तव में प्रीती सिंह है। प्रीती सिंह के सत्ता के गलियारों में भी अच्छे रसूख हैं जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है। सत्ता के शीर्ष से जुड़े नेताओं से प्रीती के सम्बन्ध कैसे और किसके माध्यम से हुए, यह तो जांच का विषय है लेकिन प्रीती के इन सम्बन्धों के सामने आने के बाद क्षेत्र में उसके पकड़ की चर्चा सबकी जुबान पर है। अयोध्या जिले के गोंशाईगंज नगर पंचायत क्षेत्र की रहने वाली प्रीती सिंह अम्बेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र की खेमापुर बाजार में पलक ब्यूटी पार्लर के नाम से ब्यूटी पार्लर चलाती थी।इसी ब्यूटी पार्लर के बगल में भिउरा गांव निवासी उसके पति पवन सिंह का स्टूडियो भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रीती शुरूआती दौर से ही काफी तेज लगती थी। शादी के उपरान्त वह कुछ दिन यहां रहने के बाद लखनऊ में रहने लगी। स्थानीय लोगों से वह खुद को सचिवालय में कार्यरत बताती रहती थी। शादी के बाद उसके दो पुत्रियां हुईं जिनके साथ वह लखनऊ में ही रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार वह कभी कभार ही गांव आती थी तथा एक-दो दिन रूककर वापस चली जाती थी। रंगीन मिजाज प्रीती के सम्बन्ध ससुराल पक्ष से भी अच्छे नही बताये जाते है। पवन सिंह जिस गाड़ी का प्रयोग करते हैं उस पर उत्तर प्रदेश सचिवालय लिखा हुआ है। बताया जाता है कि यह गाड़ी किसी और के नाम पंजीकृत है। यह कौन है इसकी जानकारी पवन को भी नही है। बुधवार को हुई घटना के बाद प्रीती सिंह उर्फ पलक ठाकुर अचानक चर्चा में आ गयीं। रक्षा बन्धन पर कानून मंत्री बृजेश पाठक को रक्षा बांधते हुए उनकी फोटो सामने आयी है। इसके अलावां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह के साथ भी प्रीती सिंह की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जाहिर है कि प्रीती के सम्बन्ध सत्ता के गलियारे में भी काफी ऊंचाई तक हैं। यह सम्बन्ध किसके माध्यम से बने और अपने किन कार्यां की बदौलत वह लखनऊ में रह रही है, इसकी चर्चा भी जोरों पर है। (साभार अविचल सिंह)

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now