सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

अम्बेडकरनगर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने शनिवार को जिला पदाधिकारियों की सूची जारी कर दिया है।
जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने नवमनोनीत जिला कमेटी में आठ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, आठ मंत्री व एक कोषाध्यक्ष के नामों की घोषणा किया है। जारी सूची के अनुसार दशरथ यादव, डॉ राणा रणधीर सिंह, चंद्र प्रकाश वर्मा, मनोज मिश्रा, रमेश चंद गुप्ता, विमलेश प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय, रफत एजाज को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, सुरेश कनौजिया, राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह को महामंत्री पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। रितु बहल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि दिलीप पटेल, विकास तिवारी, इंद्रेश निषाद, शिवपूजन राजभर, चंद्रिका प्रसाद, सुनील पासवान, रामपाल वर्मा, दीपक तिवारी को मन्त्री पद की ज़िम्मेदारी मिली है। नवमनोनीत भाजपा जिला पदाधिकाररियों को बधाइयाँ मिलने का सिलसिला तेज़ हो चुका है।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now