सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

अम्बेडकरनगर: शनिवार की सुबह काम पर जा रहे राजगीर को बदमाशों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बदमाश फरार होने में सफल रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतपुर थानाक्षेत्र डरारी गाँव के निकट रमेश चौहान निवासी उस्महा रामगढ़ को बाइक से आए बदमाशों में गोली मार कर हत्या कर दिया। मौके से बदमाश असलहा हवा में लहराते हुए भागने में सफल रहे। मृतक रमेश चौहान राजगीरी का काम करता था और सुबह बाइक से काम पर जा रहा था। समाचार लिखे जाने तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को तलाश करने का दावा कर रही है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।