सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

अम्बेडकरनगर: बहुजन क्रांति मोर्चा व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पर गुरुवार को जबरदस्त प्रदर्शन कर प्रदेश में बढ़ते ग्राफ के स्तर पर आक्रोश प्रकट करते हुए सरकारी संस्थाओं के निजीकरण पर रोक लगाने तथा किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की मांग किया।
जिला मुख्यालय पर स्थित स्वनिल होटल के समीप से कलेक्ट्रेट तक बहुजन क्रांति मोर्चा व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा ने संयुक्त रूप से पदमार्च किया और हाथरस व बलरामपुर आदि स्थानों पर हुई सामूहिक बलात्कार की घटना पर आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने की मांग किया। सरकारी संस्थाओं को निजीकरण करने के खिलाफ बहुजन क्रांति मोर्चा व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई तथा किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने एवं फ़र्ज़ी मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग भी किया। उक्त पदमार्च में बहुजन क्रांति मोर्चा व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के सदस्य भारी संख्या में मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर दोनों संस्थाओं की तरफ से ज्ञापन भी दिया गया और समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर करने पर भारत बंद की चेतावनी भी दी गई।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now