सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now


बलिया (रिपोर्ट: अखिलेश सैनी) कोरोना की रफ्तार को कम करने के लिए शासन के निर्देशा पर शुक्रवार को सायं 03 बजे एसडीएम प्रभु दयाल, नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक नागेण उपाध्याय के नेतृत्व में बिना मास्क पैदल चलने वाले सहित अन्य लोगों पर पर कड़े तेवर अपनाते हुए जुर्माना काटने के लिए सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने नगर के विभिन्न मार्गों पर पैदल मार्च कर बिना मास्क लगाये चल रहे लोगों पर 200 रूपये की दर से चालान काटा जबकि बाइक सवारों से मास्क सहित अन्य जुर्माना भी काटे गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से काफी देर तक हड़कंम मचा रहा। सीटी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार बिना मास्क का पैदल चलने वालों से तीन हजार से अधिक तथा बाइक सवारों से 40 हजार से अधिक का जुर्माना काटा गया। उन्होंने बताया कि कोविड के निर्देशों का पालन नहीं करने पर पुलिस सख्ती करने को बाध्य होगी।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now