सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now

अम्बेडकरनगर: शासन की मंशानुरूप किसानों को उचित दर व बिना मिलावट का उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर बुधवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जबरदस्त औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। सभी उप जिलाधिकारियों को विशेष रूप से औचक निरीक्षण अभियान में लगाया गया था। अभियान में लगी टीम का स्वयं जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र स्वयं चेक कर रहे थे। पूरे जनपद में 55 उर्वरक प्रतिष्ठानों (निजी एवं सहकारी समितियों व संस्थाओं) पर छापेमारी की गई जिस दौरान 05 प्रतिष्ठानों के अधिकार पत्र निलंबित कर दिए गए जबकि 02 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया और 10 प्रतिष्ठानों चेतावनी व कारण बताओ नोटिस जारी की गई। छापेमारी के दौरान 14 दुकानों के सैम्पल भी लिए गए। आपको बताते चलेंकि शासन ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए नकली उर्वरक (खाद) बेचने व निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत उसूलने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए पत्र भेजा है। शासन की मंशानुसार व जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर उर्वरक विक्रेताओं पर शुरू हुई कार्यवाही से हड़कम्प मच गया।

सूचना न्यूज़ Whatsapp Join Now
Telegram Group Join Now