WhatsApp Icon

भूमि पूजन कर महा श्मशान मुक्तिधाम निर्माण की रखी गई आधार शिला

Sharing Is Caring:


बलिया (अखिलेश सैनी) मुख्य रसड़ा बलिया राजधानी मार्ग पर स्थानीय नगर से सटे सकलही (मंदा) के सामने महा श्मशान मुक्तिधाम के निर्माण हेतु शनिवार को सोसल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह व कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी विनय जायसवाल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संयुक्त रूप से भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर विद्वान पंडितों के द्वारा सुबह से ही संयोजक विनय जायसवाल के नेतृत्व में भूमिपूजन के निमित्त अनुष्ठान किया गया। ततपश्चात भूमिपूजन का कार्य ईट की आधारशिला रख कर किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को एक न एक दिन पंचतत्व में विलीन होना है। प्राचीन परम्परा के अनुसार दाहसंस्कार करने के लिये लोंगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि यहां मुक्तिधाम बन जायेगा तो निश्चित तौर पर लोंगो को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने सभी से इस प्रकार के कार्यो को बढ़ावा देने का आह्वान किया। संयोजक श्री जायसवाल ने कहा कि यह स्थान श्मशान घाट के रूप में काफी दिनों से प्रयोग में है।किन्तु यहां छाया, प्रकाश,पेयजल या अन्य सुविधाएं न होने से लोंगो को काफी परेशानी होती है। इस पीड़ा को समझ कर मैंने यहां यह धाम बनाने का संकल्प लिया है। इसका श्रेय समाज के सभी लोंगो को भी होगा। क्योंकि कोई भी नेक कार्य में सभी का आशीर्वाद जरूरी होता है। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह, राजन सिंह, अरविन्द सिंह, चंद्रभूषण जी,आनन्द बहादुर सिंह, अशोक जायसवाल, ध्रुव जी जायसवाल, सुबोध जी,अर्जुन जी जायसवाल,बलिराम जी जायसवाल, सगीर अहमद,जावेद बब्लू भाई,हरि साहू,राजेश कुमार गुप्ता आदि ने सहभागिता की।

अन्य खबर

खतरे का सायरन बजते ही बुझानी होगी सभी लाइटें, ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की समीक्षा

आवारा कुत्तों का आतंक, गांव दहशत में, सुप्रीम कोर्ट का आदेश बेअसर

जलालपुर में विकास कार्य बना भ्रष्टाचार का नमूना! मिट्टी पर बिछा दी इंटरलॉकिंग, मानकों की खुलेआम धज्जियां

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.