WhatsApp Icon

प्रेम विवाह कर गृहस्थी बसाने का सपना हुआ चकनाचूर – पति ने ही उतारा मौत के घाट

Sharing Is Caring:


अम्बेडकरनगर: 6 वर्ष पूर्व सपना ने अपने स्वजातीय जितेंद्र कुमार से प्रेम विवाह कर गृहस्थी बसाने का सपना देखा था लेकिन नशेड़ी प्रेमी व पति ने सपना को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतारते हुए सपना का सपना चकनाचूर कर दिया।
मामला टाण्डा कोतवाली परिक्षेत्र के ग्राम सभा चिंतौरा का है जहाँ 25 वर्षीय सपना को उसके नशेड़ी पति जितेंद्र कुमार ने कुल्हाड़ी से मार कर मौत के घाट उतार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 वर्ष पूर्व सपना पुत्री स्वर्गीय प्रहलाद निवासी छज्जापुर टाण्डा व जितेंद्र कुमार पुत्र सुखराम निवासी चिंतौरा के बीच प्रेम प्रसंग बढा तो दोनों ने घर से दूर जाकर प्रेम विवाह कर लिया और कुछ दिनों बाद चिंतौरा आकर रहने लगे लेकिन प्रेम का नशा उतरने के बाद जितेंद्र कुमार लगातार सपना का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। जितेंद्र के पिता सुखराम ने टाण्डा कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गत 1 जुलाई को उनके नशेड़ी पुत्र ने सपना पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसके कारण आज सपना की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार घायल सपना को टाण्डा सामुदायिक अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया था लेकिन सपना की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया लेकिन आर्थिक मज़बूरी के कारण परिजन सपना को लखनऊ के बजाय घर वापस लेकर आ गए जहां आज उसकी मृत्यु हो गई। चर्चा है कि कुल्हाड़ी से मार कर गंभीर रूप से घायल करने वाले नशेड़ी पति ने शनिवार की सुबह अपनी प्रेमिका व पत्नी सपना को करंट लगा कर मौत के घाट उतार दिया है। सपना कि मृत्यु की सूचना पर टाण्डा पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय व एसएसआई तनवीर खान भी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस में आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं किया है।

सेलिब्रिटी फिटनेश ट्रेनर बन गया अजिले का आये युवा—

अन्य खबर

मां की हत्या करने के आरोप में पुत्र को भेजा जेल, ग्रामीणों को नहीं हज़म हो रही है पुलिस की कहानी

टैक्सी चालक की हत्या और पुत्र की गुमशुदगी मामले में पुलिस ने खड़े किए हाथ

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय वेद माता गायत्री मंदिर का स्थापना उत्सव शुरू

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.