WhatsApp Icon

खेत में बने गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत – परिजनों में मचा कोहराम

Sharing Is Caring:


अम्बेडकरनगर: गाँव के बाहर मौजूद खेत में मिट्टी निकालने के कारण बने गड्ढे में फंस कर दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है जबकि मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मामला जहाँगीरगंज थाना क्षेत्र के करौली लाला गाँव का मामला है। जानकारी के अनुसार गाँव के बाहर मौजूद खेत से मिट्टी निकालने के कारण खेत गड्ढे में तब्दील हो गया है। गाँव के ही 10 वर्षीय फरहान पुत्र शकील व 9 वर्षीय जीशान पुत्र शरीफ खेल खेलते हुए उक्त खेत मे पहुंच गए और उक्त गड्ढे में डूब कर दोनों मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज घटना की जांच पड़ताल कर रहे हैं। दो मासूम बच्चों की खेत में बने गड्ढे में डूब कर हुई मौत से परिजनों व ग्रामीणों में कोहराम मचा हुआ है।

साइकिल यात्रा के दौरान छावनी में तब्दील हुआ था टाण्डा नगर

अन्य खबर

दो वर्ष पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, सौ से अधिक चालकों की होगी भर्ती

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया 06 दिसम्बर

टाण्डा तहसील में वकीलों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी, कोर्ट या चैंबर पर जाने से खत्म हो जाएगी सदस्यता या देना पड़ेगा भारी जुर्माना

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.