WhatsApp Icon

इतिहास प्रवक्ता पद पर चयनित हुई परवीन जहाँ परिजनों मे खुशी की लहर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आलापुर तहसील क्षेत्र के हथिनाराज इंदईपुर गांव निवासी परवीन जहाँ ने प्रवक्ता पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।बीते दिनों घोषित हुए परीक्षा परिणाम में परवीन जहाँ को यह सफलता हासिल हुई है उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों को दिया है।बता दें कि परवीन जहाँ की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही संपन्न हुई,हाईस्कूल राजकीय बालिका इंटर कालेज आलापुर,इंटरमीडिएट आर कन्या इंटर कालेज टाण्डा अम्बेडकरनगर उच्च शिक्षा बीए.एम.ए.बीएड.इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की है नेट जेआरएफ की उपलब्धि प्राप्त कर चुकी है वर्तमान मे पीएचडी की पढ़ाई अभी चल रही है। मौजूदा समय में इलाहाबाद में रहकर तैयारी कर रही थी इसी बीच घोषित हुए परीक्षा परिणाम में परवीन जहाँ ने इतिहास विषय से प्रवक्ता पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर स्थानीय लोगों के अलावा फतेह मोहम्मद मेमोरियल इण्टर कालेज के प्रबन्धक मोहम्मद हारून अन्सारी, प्रधानाचार्य मोहम्मद तौफी़क़ अन्सारी, एवं युवा समाजसेवी इंजीनियर अरमान अली उत्तरप्रदेश रियल एस्टेट एसोसिएशन लखनऊ,सहित कई अन्य लोगों ने बधाई दिया है।परवीन जहाँ ने अपनी सफलता का श्रेय पिता इकरामुद्दीन एवं माता के अलावा गुरुजनों भाईयों बहनों एवं मित्रों को दिया है।उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत एवं निरंतरता के साथ किसी भी मंजिल को आसानी से हासिल किया जा सकता है।

अन्य खबर

विश्व हिंदू परिषद ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया 06 दिसम्बर

टाण्डा तहसील में वकीलों की हड़ताल 22 वें दिन भी जारी, कोर्ट या चैंबर पर जाने से खत्म हो जाएगी सदस्यता या देना पड़ेगा भारी जुर्माना

इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र में चोरों में फैलाई दहशत, सीसीटीवी डीवीआर तक उठा ले गए शातिर चोर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.